अंबाला।सिंगापुर के वर्क वीजा के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी प्रेम वाही ने बताया कि उसने सिंगापुर से होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया है।
मई 2023 में वर्क वीजा पर दोबारा सिंगापुर गया था। उसके बाद में 1 सितंबर 2023 को भारत वापिस आया। जो सिंगापुर के छात्रों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ था, जिसमें वर्क वीजा आदि के बारे में सभी अपडेट डालते थे। वह भी उसी व्हाट्सएप ग्रुप में था और उसी ग्रुप में करनाल निवासी अजीत सिंह भी सिंगापुर वर्क वीजा के लिए अपना परमिट डालता था। सितंबर 2023 में भारत वापस आने के बाद अक्तूबर 2023 में अजीत सिंह से अपने वर्क वीजा बारे बात की, तो उसने 3लाख 60 हजार रुपये में सिंगापुर का वर्क वीजा देने बारे कहा।
पहले 20 हजार एडवांस अपने खाते में डलवाए। 6 नवंबर 2023 को संदीप का व्हाट्सएप मैसेज आया कि आपका वर्क वीजा आ गया है और मुझे बकाया पेमेंट दे दो। उस समय अपने नाना के अकाउंट से 2 लाख 50 हजार रुपये संदीप के द्वारा दिये अकाउंट में भेज दिए। जब दस्तावेजों की जांच करवाई तो वो नकली थी।
इस बारे पुलिस अधीक्षक अंबाला को शिकायत दी, जो पुलिस चौकी करधान में जांच के लिए भेजी गई। जहां पर जांच के लिए मुझे बुलाया और बयान लिये गये। मेरी शिकायत में जांच के दौरान बुलाये जाने पर अजीत सिंह ने 20 हजार रुपये वापस कर दिये, परंतु अभी तक 2 लाख 70 हजार रुपये वापस नहीं दिए। महेश नगर पुलिस ने संदीप व अजीत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।