फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर 24 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/नीलोखेड़ी। बेटे को विदेश भेजने के नाम पर मां से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
आरोपी पिहोवा अनाज मंडी का आढ़ती है, जिसने पीड़िता को गुमराह करके राशि हड़पी। महिला ने करनाल विधायक को शिकायत दी। विधायक के माध्यम से शिकायत एसपी के पास गई तो अब बुटाना थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विधायक जगमोहन आनंद को दी शिकायत में नीलोखेड़ी निवासी मिनाक्षी शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे योगेश को कनाडा भेजने के नाम पर पिहोवा अनाज मंडी के आढ़ती सुभाष शर्मा के पास 24 लाख रुपये सिक्योरिटी के तौर पर रखे थे। जब आरोपी ने उनके बेटे को विदेश नहीं भेजा तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, इस पर वह आनाकानी करता रहा। उनका आरोप है कि पिछले 45 दिनों से उन्हें गुमराह किया जा रहा है और अब फोन भी नहीं उठा रहा है। उनका कहना है कि आरोपी ने साजिश के तहत अपनी दुकान की लेटर पैड पर स्टैंप व हस्ताक्षर करके धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें