फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बुजुर्ग पर ब्लेड से हमला कर 23 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाइक पर सवार थे दोनों बदमाश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा। रायपुर जाटान गांव रोड पर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने एक बुजुर्ग किसान से हजारों की नकदी लूट ली। सूचना मिलते ही सीआईए व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच आरंभ कर दी है। लुटेरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने नाकेबंदी भी कर दी है।

मूनक निवासी किसान गुरदीप सिंह ने बताया कि वह दोपहर पौने दो बजे नई अनाज मंडी से अपने आढ़ती की दुकान से 73 हजार रुपये लेकर स्कूटी पर गांव की ओर चल दिया था। रायपुर जाटान रोड पर घरौंडा की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके पास रुके और स्कूटी रोकने का इशारा किया। जब उसने स्कूटी नहीं रोकी तो उन्होंने पैर मारकर स्कूटी को गिरा दिया, जिससे वह भी गिर गया। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग को नशीला कपड़ा सुंघा दिया व ब्लेड से हमला कर दिया। वह बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा था। दोनों युवकों ने उसकी जेब में रखे 23 हजार रुपये निकाल लिए। इतने में रायपुर गांव की तरफ से धान से भरी एक ट्रैक्टर ट्राॅली को देखकर दोनों बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसान गुरदीप ने बताया कि उन्होंने 73000 में से 50 हजार पजामे की जेब में व 23 हजार रुपये बटुए में रखे थे। थोड़ी देर बाद उसने मोबाइल से पूरी घटना बेटे को बताई और उन्होंने डायल 112 को फोन कर दिया।





रायपुर जाटान रोड पर एक किसान के साथ लूट की घटना की सूचना मिली थी। डायल 112 मौके पर पहुंच गई और जांच आरंभ कर दी है।

राजपाल, घरौंडा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें