फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में 22 लोगों को मिला स्वास्थ्य परामर्श

Sun, 16 Nov 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में 22 लोगों को मिला स्वास्थ्य परामर्श
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-6 स्थित सामुदायिक केंद्र में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्राकृतिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर लगाया गया। आयुष विभाग के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए शिविर आयोजित किया गया। ताकि बढ़ती सर्दी और मौसमी बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकें। शिविर में कुल 22 बुजुर्गों को प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य जांच की गई।
जिन बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधित ज्यादा दिक्कत थी, उन्हें आयुष विभाग के केंद्रों में नि:शुल्क ओपीडी व टेस्ट के लिए पर्ची बनाकर दी गई। वे सोमवार को अपनी जांच करा सकते हैं। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञों ने बुजुर्गों की रक्तचाप, शारीरिक स्थिति, दर्द, पाचन संबंधी समस्याओं और तनाव के स्तर का मूल्यांकन किया। आयुष विभाग के डॉक्टर एवं हरियाणा योग आयोग करनाल के नोडल अधिकारी डॉ. अमित पुंज, डॉ. अमनदीप और आयुष विभाग के मुख्य फार्मासिस्ट नरेश कुमार ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन

डॉ. पुंज के अनुसार यह उपचार पद्धति डायबिटीज, मोटापा, तनाव, जोड़ दर्द, पाचन विकार और सांस संबंधी समस्याओं में विशेष लाभ देती है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। शिविर में आए लोगों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार जीवनशैली सुधार की सलाह दी गई। रोजाना योग, समय पर भोजन, पर्याप्त नींद, सूर्य प्रकाश में समय बिताने और ताजा प्राकृतिक भोजन करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य रूप से डॉ. विश्वामित्र, डॉ. विष्णु शर्मा, सुभाष तंवर, इंद्र मोहन, सुरेश खन्ना, अविनाश सचेदवा, दिनेश छाबड़ा, नागपाल, डीआर गुप्ता, गुरमीत सिंह, राम प्रकाश अत्रेजा और केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें