फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाषण प्रतियोगिता में भारतीय विद्या निकेतन प्रथम

Sun, 16 Nov 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में भारतीय विद्या निकेतन प्रथम
विज्ञापन
घरौंडा। कोहंड के एसडी हरित स्कूल में शनिवार को स्व़ संदीप शर्मा की पुण्यस्मृति में अंतरराज्यीय भाषण व कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित 10 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। एक टीम में दो विद्यार्थी थे, जिसमें से एक ने कविताओं का पाठ किया और दूसरे ने चयनित विषयों पर भाषण दिया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में भारतीय विद्या निकेतन मतलोड़ा प्रथम, बीजी आदर्श हाई स्कूल पानीपत द्वितीय व स्कॉलर इंग्लिश अकेडमी सूरत तृतीय रहा। कविता प्रतियोगिता में रामजस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पहला, एसडी हाई स्कूल ने दूसरा व पार्वती पब्लिक स्कूल दिल्ली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजक स्कूल ने अपने आपको ट्रॉफी से अलग रखा। इसमें ओवरऑल ट्रॉफी एएस कैंपस गोहाना ने जीती जबकि दूसरे स्थान पर बीटी स्कूल बदरवास मध्यप्रदेश और तीसरे पर सनराइज एजुकेशन अकादमी छत्तीसगढ़ रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें