गांव शामगढ़ में 12 कनाल भूमि के 22.50 लाख रुपये हड़प कर रजिस्ट्री न कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जसबीर ने बताया कि उसने आनंद निवासी शामगढ से 30 मई 2016 को 12 कनाल जमीन 30 लाख रुपये में बेचने का सौदा करके इमरारनामा लिखवाया था। उसने 7.50 लाख रुपये ले लिए और रजिस्ट्री का समय रख दिया गया लेकिन आरोपी रजिस्ट्री करवाने तहसील में नहीं पहुंचा। उसने आरोपी को अलग-अलग समय में 22.50 लाख रुपये दे दिए लेकिन उसने उस भूमि की रजिस्ट्री नहीं कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।