फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार हुई आनलाइन, दलाल और बिचौलिए हुए आफलाइन : सीएम मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुंडला (करनाल)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार की 70 कल्याणकारी योजना और हरियाणा सरकार की 121 कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। इनका फायदा उठाने के लिए किसी बिचौलिये की जरूरत नहीं है, बल्कि अंत्योदय केंद्रों पर जाकर आवेदन किया जा सकता हैं। विपक्षियों पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री करनाल के जुंडला कस्बे की अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि साढ़े चार सालों में दलालों और बिचौलियों को ऑफलाइन कर दिया है, सरकार ऑनलाइन हो गई है। वह दिन लद गए जब लोग मुख्यमंत्री का नातेदार बन कर लोगों के बीच जाते थे। अब कोई मुख्यमंत्री का नातेदार बन कर नहीं आया है और न ही आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 70 हजार युवाओं को नौकरियां बिना किसी सिफारिश के दी हैं। यदि किसी ने नौकरी के नाम पर पैसे लिए हैं तो वह सरकार को बताए। सरकार इन लोगों का इलाज करेगी। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार ने एक लाख से अधिक लोगों के बीपीएल कार्ड बनाए हैं। जल्द ही लोगों के पास यह कार्ड पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने आवेदन किए थे, उन सभी के कार्ड बने हैं। इससे पहले, सभा स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन नरवाल, लाडो धाम के संचालक गुरमीत कमांडो सहित कई गणमान्यों ने स्मृति चिह्न और पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


हर कोई है चौकीदार, चोरों में मची है खलबली
प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आज हर कोई चौकीदार है। इसलिए चोरों में खलबली मची हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोई विपक्ष नहीं है, इनेलो का चश्मा टूट गया है और दूसरे को चप्पलें मिलीं हैं। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह राणा ने किया। विधायक विर्क ने अन्य दलों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों की सूचि पढ़कर भाजपा में शामिल करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मार्केट कमेटी जुंडला के चेयरमैन जीत सिंह नरवाल, सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान प्रवीन नरवाल, ब्लॉक समिति के चेयरमैन राजेश कादियान, सहित कई संस्थाओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री कर्ण देव कांबोज, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमशेर सिंह नैन, प्रदेश महासचिव वेदपाल, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, असंध विधायक बख्शीश सिंह विर्क, नीलोखेड़ी विधायक कबीरपंथी, घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, एडवोकेट वेदपाल, सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान प्रवीन नरवाल, समाजसेवी कमांडो गुरमीत नरवाल, दीपक छाबड़ा, रणधीर हथलाना, नरेंद्र सरपंच, राकेश गंभीर, गुरजंट थल, राजीव अरडाना, सीमा अरडाना, मेहर सिंह जुंडला सहित काफी संख्या में भीड़ उपस्थित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें