अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। देवी राधे प्रिया जी ने कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीराम कथा मनुष्य जीवन को सद्मार्ग की ओर ले जाती है। कलियुग में मनुष्य धर्म कर्म के मार्ग से पृथक होकर सांसारिक माया मोह में पड़ा रहता है, धन दौलत के भंडार भरे होने के बाद भी मनुष्य को सुख शांति नसीब नहीं हो पा रही है, जबकि हमें मनुष्य देह पूर्व जन्मों के कर्मों के आधार पर ही प्राप्त हुई है। हमें भगवान की भक्ति के मार्ग का अनुसरण कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। इस मौके पर प्रधान सेवादार जगन बत्तरा ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन 31 मार्च तक किया जाएगा। मुख्य यजमान के रूप में एनडी गोयल परिवार सहित पहुंचे। इस अवसर पर अनु खट्टर, नीरू पाहवा, उषा बत्रा, मीनू, ईश, विभा बत्रा, संतोष सेतिया, निशा शर्मा, कमलेश कपूर, इंदरजीत दुआ, नरेश तनेजा, रेनू तनेजा, सरिता तनेजा, जगन बत्रा, महिंद्र बत्रा व चेयरमैन डॉ. केएल डांग मौजूद रहे।