फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू दवा की कमी :-मेडिकल कॉलेज ने मांगी दवा, विभाग का जवाब, खुद खरीद लो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग के स्टाक में स्वाइन फ्लू दवा की कमी हो गई है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज द्वारा जब स्वास्थ्य विभाग को स्वाइन फ्लू दवा की डिमांड भेजी गई तो विभाग ने कहा कि उनके पास दवा भी कमी है, वह खुद अपने लेवल पर ही खरीद कर लें।
वहीं, दूसरी और स्वाइन फ्लू जिले में पांव पसार रहा है, क्योंकि स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में 169 स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज दर्ज हुए हैं और इनमें से 36 मरीजों के सैंपल लेकर विभाग ने दिल्ली के नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल में जांच के लिए भेज थे इनमें सात मरीजों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिल चुका है और एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। अभी 16 मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है, खांसी जुकाम, बुखार आदि होने पर मरीजों को डर रहता है कि कहीं उन्हें स्वाइन फ्लू तो नहीं है।
विज्ञापन


रिश्तेदार लेकर आए स्वाइन फ्लू, बढ़ रही है संख्या
स्वाइन फ्लू को करनाल में रिश्तेदार लेकर आए हैं, क्योंकि स्वाइन फ्लू के जो सात मरीज पॉजिटिव मिले हैं इनमें तीन मरीज दूसरे जिले के हैं। जो रोहतक, कुरूक्षेत्र और यमुनानगर के रहने वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे जिले से आए रिश्तेदारों के कारण ही करनाल में स्वाइन फ्लू फैल रहा है। यदि स्वाइन फ्लू यहीं से फैलता तो अब तक मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा होती। डिप्टी सीएमओ डॉ. सरोज ने बताया कि स्वाइन फ्लू राजस्थान से होता हुआ हिसार, झज्जर, रोहतक, फतेहाबाद, सोनीपत से होता हुआ करनाल आया है।

दस सालों में ये रही स्वाइन फ्लू की स्थिति
वर्ष - सैंपल लिए - पॉजीटिव - मौत
2010 : 87 : 08 : 03
2011 : 05 : 00 : 00
2012 : 05 : 00 : 00
2013 : 95 : 26 : 04
2014 : 00 : 00 : 00
2015 : 32 : 21 : 02
2016 : 00 : 01 : 01
2017 : 54 : 15 : 00
2018 : 03 : 00 : 00
2019 : 36 : 07 : 01

ये हैं लक्षण
ये बरतें सावधानी
- हाथ मिलाने व गले लगने की बजाए नमस्ते करें।
- खांसते तथा छींकते समय अपने मुंह व नाक को रुमाल से ढकें।
- अपने हाथ-पांव को साबुन से धोएं।
- भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें और संक्रमित व्यक्ति से संपर्क में ना आएं।
- अच्छी नींद लें, शारीरिक रूप से सक्रीय रहें।
- पानी का अधिक सेवन करें और पौष्टिक आहार लें।
- चिंता व तनाव से दूर रहें।

चार प्राइवेट अस्पतालों से किया हुआ है टाइअप
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्वाइन फ्लू को लेकर वह गंभीर हैं और उन्होंने शहर के चार प्राइवेट अस्पताल अमृतधारा, ज्ञानभूषण नर्सिंग होम, रामचंद मेमोरियल व अपर्णा से टाईअप किया हुआ है। यदि स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती है तो उनका इलाज इन अस्पतालों में कराया जाएगा।
विज्ञापन



स्वाइन फ्लू की जो दवा है वो इमरजेंसी की है, 100 मरीजों के लिए दवा की डिमांड हेड ऑफिस भेजी हुई है। मेडिकल कॉलेज की ओर से दवा की डिमांड आई थी, उन्हें खुद ही दवा परचेज करने के लिए लिखा हुआ है। जिले में स्वाइन फ्लू की स्थिति ठीक है। शहरवासी सावधानी बरतें।-डॉ. सरोज, डिप्टी सीएमओ, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें