घरौंडा। हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से गांव बुढनपुर में 32वीं किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें मृदा विशेषज्ञों ने किसानों को मृदा कार्ड के अनुसार खरीद फसलों में रसायनिक खाद के प्रयोग पर विस्तृत जानकारी दी और बताया है कि इसकी वजह से कीड़ों व बीमारियों का प्रकोप भी कम होगा।
वीरवार को गांव बुढ़नपुर में मृदा कार्ड के अनुसार खरीफ फसलों में रसायनिक खाद का प्रयोग विषय पर आयोजित पाठशाला में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र उचानी से मृदा विशेषज्ञ डॉ. विजय अरोड़ा ने किसानों को बताया है कि खरीफ-2017 में 3.5 लाख से 4 लाख रुपये तक की बचत कर सकेंगे। समिति के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किसान पाठशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना। इस मौके पर बैंक सहायक प्रबंधक कृष्ण कुमार, ओमपाल, कर्मबीर, जसबीर सिंह, रोशनलाल, सुनीता, सुषमा आदि मौजूद रहे।