फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज की दीवारों को पोस्टरों ने किया खराब, नपा का नहीं है ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। शहर के सुंदरीकरण को चार चांद लगाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च कर ओवरब्रिज की दीवारों को सुंदर-सुंदर चित्रकारियों से सजाया, लेकिन शहर के राजनीतिक व गैर-राजनीतिक संस्थाओं द्वारा चिपकाए गए पोस्टरों ने लाखों रुपये की पेंटिंग पर कालिख पोत दी है।
शायद ही कोई ऐसी कलाकृति या जगह बची हो, जहां पर कोई पोस्टर न चिपकाया गया हो। पोस्टरों की भरमार से ओवरब्रिज ही नहीं, बल्कि हर्बल पार्क, बस स्टैंड, बिजली के खंभे, फुटपाथ, सरकारी व प्राइवेट संस्थानों की दीवारें पूरी तरह से ढकी हुई हैं। करनाल-पानीपत बस स्टैंड की तरफ तो पोस्टरों की एक लंबी कतार दिखाई देती है। पोस्टरों से लबालब वॉल पेंटिंग से शहरवासियों में रोष व्याप्त है। शहरवासियों ने पोस्टर चिपकाने वालों और पोस्टर चिपकवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जरूरी डिटेल ही ढकी दी जाती है
शहरवासी राजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, गुप्ता, विक्रम सिंह, विक्रांत कुमार, संदीप कुमार, प्रमोद सिंह, दिव्यम सलूजा, रजत कुमार, प्रवीन कुमार और अन्य का कहना है कि दिल्ली चुंगी, नई अनाज मंडी के सामने, अंडरपास, बस स्टैंड, सरकारी व प्राइवेट स्कूल, सरकारी संस्थान यहां तक की बिजली के खंभों पर भी पोस्टरों को चिपकाया गया है। अफसोस की बात है कि जो संस्थाएं और राजनीतिक दल शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने का दम भरती हैं और बड़ी-बड़ी बातें करती हैं, वे ही आज शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं। हर्बल पार्क के साइन बोर्ड को भी पूरी तरह से ढक दिया गया है, जहां पर जरूरी डिटेल लिखी होती है जो आमजन तक नहीं पहुंच पाती।

महापुरूषों को हो रहा अनादर
शहरवासियों का कहना है कि इन पोस्टरों की वजह से पेंटिंग की तो दुर्गति हुई ही है साथ ही स्वच्छता के स्लोगनों और अन्य जरूरी सामग्री को ढक दिया गया है। यहां तक की जिन महापुरूषों और महान विभूतियों को पेंटिंग के जरिये सम्मान दिया गया है उनकी पेंटिंग पर पोस्टर चिपका कर उनका अनादर किया जा रहा है। शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि वे पोस्टर चिपकाने वालों व पोस्टरों को चिपकवाने वालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई अमल में लाए।
विज्ञापन


नगरपालिका अपनाएगी कड़ा रुख : शर्मा
पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ नगरपालिका प्रशासन भी सख्त नजर आ रहा है। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा का कहना है कि नगरपालिका ने शहर में विभिन्न जगहों का सर्वे करवाया है। जिन लोगों ने शहर की सुंदरता को खराब किया है और पोस्टर चिपकाए गए है। उनके खिलाफ डिफेसमेंट एक्ट तहत नोटिस जारी किए जाएंगे और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें