फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णताल में संगीतमयी फव्वारा लगाने की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णताल में संगीतमयी फव्वारा लगाने की तैयारियां पूरी
विज्ञापन

-टैंडर छूटे, दिल्ली की एंजेसी को मिली जिम्मेदारी, कंपनी ने दिया प्रेजेंटेशन
-फ्वारों पर खर्च होंगे 1. 25 करोड़ रुपये, मेयर व पार्षदों ने लगाई मुहर
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहर के ऐतिहासिक कर्णताल में संगीतमयी फव्वारा लगने के लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। इस कार्य को नई दिल्ली की एजेंसी रिप्पलस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड करेगी। इस पर 1 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत आएगी। उम्मीद है कि वर्क आर्डर मिलने के बाद इसी माह फ्वारे स्थापित करने शुरू कर दिये जाएंगे।
बुधवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर रेनू बाला गुप्ता, आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया, मुख्य अभियंता अनिल मेहता, अधीक्षण अभियंता महीपाल सिंह, ईओ धीरज कुमार, सहायक इंजीनियर सुनील भल्ला, वार्ड नंबर-14 के पार्षद विनोद तितोरिया, वार्ड नंबर-8 के पार्षद सुदर्शन कालड़ा तथा भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश अरोड़ा ने म्यूजिकल फाउंटेन के प्रस्तुतीकरण को देखने के बाद अपनी सहमति दे दी। एजेंसी के बिजनेस विभाग के हेड धीरेंद्र शर्मा की टीम ने प्रेजेंटेशन दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा नवीनीकृत कर्णताल के उद्घाटन के मौके पर घोषणा की गई थी कि भव्य कर्णताल में म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा पर कार्यवाही करते हुए नगर निगम द्वारा इस प्रोजेक्ट का अध्ययन करने के बाद सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए गत 18 मई को इसकी निविदाएं आमत्रित की गई। आयुक्त के अनुसार, इस तरह के फाउंटेन लगाने वाली दिल्ली की 3 एजेंसियों ने निविदाएं भरी, जो 2 दिन पहले 5 जून को खोली गई। इस प्रकार लोऐस्ट रेट में फाउंटेन लगाने वाली रिप्पल एजेंसी को फाइनल कर दिया गया। शर्तों में यह भी है कि फाउंटेन लगाने वाली एजेंसी ही इसे ओपरेट करेगी और उनका तकनीकि कर्मचारी नियमित रूप से यहां रहेगा। उन्होंने बताया कि फाउंटेन के लिए पानी को साफ-सुथरा रहे, इसके लिए फिल्ट्रेशन का कार्य भी साथ ही करेंगे, जिस पर 12 से 15 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें