फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 200 ट्रांसफार्मर लगे, 350 की क्षमता बढ़ी फिर भी िबजली कटौती नहीं रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। करीब 350 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई और 200 से ज्यादा ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं। इसके बावजूद बार-बार ट्रिपिंग व बिजली कटौती की समस्या बरकरार है। रोजाना ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 20 से 50 अघोषित कट लग रहे हैं।
छह दिनों में बिजली सुविधा केंद्र में 8516 शिकायतें आ चुकी हैं। जबकि ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने व बदलने में बिजली निगम करीब 96 लाख रुपये खर्च कर चुका है। हालात ऐसे हैं कि शहर की बिजली व्यवस्था ट्रॉली ट्रांसफार्मरों के सहारे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह से शहर में छह ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। बिजली निगम अभी तक इन क्षेत्रों में स्थाई ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं कर पाया है। पिछले सप्ताह दनियालपुर रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी का ट्रांसफार्मर खराब होने पर आनन फानन रात 11 बजे तक अस्थाई ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई थी। फिलहाल 18 सब स्टेशनों में 36 ट्राॅली ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं, यानी एक सब स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। सोमवार को ही जब बिजली का लोड बढ़ा तो इसका लोड पिंगली डेयरी के फीडर पर डाला गया। इससे दो दिन पहले भी शहर में ऐसी स्थिति होने पर दो फीडरों का लोड अन्य फीडरों पर डाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें