फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 चिताओं ने झकझोरा, 720 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सेक्टर-7 व 8 के पार्ट-2 में एक सप्ताह के लॉकडाउन के बाद जिला प्रशासन ने सेक्टर-13, 6 और राम नगर की कुछ एरिया में भी लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। डीसी निशांत कुमार ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे से इन क्षेत्रों में भी लॉकडाउन लग जाएगा और बैरिकेड लगाकर इन क्षेत्रों को सील कर दिया जाएगा। वहीं मंगलवार को जिले में पहली बार 720 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और बलड़ी बाइपास के श्मशान घाट में 20 कोरोना पॉजिटिव मृतकों का दाह संस्कार हुआ। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने 6 मृतकों को रिकॉर्ड में दर्ज किया है। क्योंकि मृतकों में तीन दिल्ली, एक यूपी, एक कुरुक्षेत्र, एक कैथल और एक जींद का शामिल था। जिनमें 9 महिलाएं भी शामिल हैं। जिले में अब तक कोरोना से 231 लोगों की जान जा चुकी है। हालात यह हैं कि जगह कम पड़न पर श्मशान घाट में दाह संस्कार के लिए एरिया को बढ़ाया गया है वहीं गांव कंबोपुरा में एक और श्मशान घाट बनाया जा रहा है। बुधवार को 551 मरीज ठीक होकर घर गए हैं।
विज्ञापन

ये हैं करनाल के हालात
सैंपल लिए - 309141
निगेटिव - 280881
पॉजिटिव - 24854
एक्टिव - 4740
ठीक हुए - 19883
मौत - 231
मृतकों में 9 महिलाएं
बलड़ी बाइपास श्मशान घाट में मंगलवार को 20 कोरोना मरीजों की चिताएं चली, इनमें 9 महिलाएं थीं। सात बाहर से थे, इनमें तीन दिल्ली, एक यूपी, एक जींद, एक कैथल, एक कुरुक्षेत्र। करनाल से 47 वर्षीय व्यक्ति, 76 वर्षीय महिला, 71 वर्षीय महिला, दिल्ली निवासी 81 वर्षीय महिला, घरौंडा 55 वर्षीय व्यक्ति, गांधी चौक 71 वर्षीय महिला, दुर्गा कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, सदर बाजार निवासी 15 वर्षीय युवक, सालवन निवासी 30 वर्षीय युवक, सेक्टर 13 निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, व अशोक नगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, गांधी चौक की 70 वर्षीय महिला, कुरुक्षेत्र की महादेव कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली के 53 वर्षीय व्यक्ति, शामली की 34 वर्षीय महिला, जींद के 51 वर्षीय व्यक्ति, कैथल के फरल निवासी 67 वर्षीय महिला, करनाल की डीसी कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला, पानीपत निवासी महिला, दिल्ली निवासी 68 वर्षीय महिला का बलड़ी बाइपास के श्मशान घाट पर दाह संस्कार हुआ है।
9 विद्यार्थी, डॉक्टर व सीएसएफ का जवान भी पॉजिटिव
मंगलवार को 9 विद्यार्थी, दो पुलिस कर्मी, एक प्राइवेट डॉक्टर, सीएसएफ का जवान, वकील, बैंक कर्मी, एनडीआरआई कर्मी, ऑटो चालक, प्रोफेसर, 3 अध्यापक, आढ़ती सहित अन्य पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सरकारी कर्मियों की भी संख्या अधिक है।
विज्ञापन

आईसीयू के चार ही बेड खाली
कोरोना के उपचार के लिए जिले में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 16 प्राईवेट अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। जिले में 448 आक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 438 भरे हैं तथा 10 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 198 हैं, 194 भरे हैं तथा 4 बेड खाली हैं।
सेक्टर-7 और 8 में 24 फिर मिले पॉजिटिव
सेक्टर-7 और 8 के पार्ट टू में पूरे दिन कोरोना के सैंपल लिए गए। जिसमें 550 के करीब सैंपल लिए गए और 24 के करीब पॉजिटिव पाए गए। साथ ही सैनिटाइज का कार्य भी चलता रहा। नगर निगम आयुक्त ने भी सेक्टर वासियों से बात कर सहयोग करने की अपील की और घर के अंदर ही रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें