फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बार के पांच पदों पर 1975 मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि

Sat, 22 Feb 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। करनाल जिला बार एसोसिएशन के पांच पदों पर चुनाव 28 फरवरी को है। इसके लिए 12 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इस बार 1975 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 200 के करीब महिला वकील हैं।
चुनाव बैलेट पेपर से होगा। इस दिन पुलिस का भी पहरा होगा। चुनाव के लिए एक आरओ और छह एआरओ नियुक्त किए गए है। इनमें आरओ राजीव गुप्ता, एआरओ रजनीश बत्रा, बजिंद्र पहल, राजकुमार गोंदर, अशोक कुरलन, नरेंद्र शर्मा, अभय साहू शामिल है। आरओ राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रधान पद के लिए संदीप चौधरी, सुरजीत सिंह चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रधान पद के लिए नरेश कुमार, नितिन भारद्वाज व राम लाल बिलाम, सचिव पद के लिए नवील राणा, विश्वनाथ, कोषाध्यक्ष के लिए कविता दत्त, मोहित, राकेश कुमार, संयुक्त सचिव के लिए संगीता और जसरुप मैदान में खड़े हुए हैं। 28 फरवरी को सुबह नौ से शाम साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के बाद शाम पांच बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें