फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: म्हारी छोरियां छाईं, 52.5 प्रतिशत ने हासिल की सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग के विशेष कार्यक्रम मिशन बुनियाद के दूसरे चरण का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। परिणाम में भी बेटियों ने ही सफलता के झंडे गाड़े हैं। पास हुए विद्यार्थियों में 52.5 प्रतिशत बेटियां हैं। ऐसे में निःशुल्क कोचिंग पाने में बेटों के मुकाबले ज्यादा बेटियों का चयन होना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि तीसरे चरण की परीक्षा के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी।

जिले से दूसरे चरण में 968 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। ओवरऑल परिणाम पर नजर डालें तो इनमें से महज 29 प्रतिशत यानी 279 विद्यार्थी ही सफल हो पाए हैं। इनमें 146 लड़कियां तो 133 लड़के हैं। ये विद्यार्थी अब तीसरे चरण में हिस्सा लेंगे। इसके लिए अभी निदेशालय की ओर से शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। शेड्यूल के अनुसार, दूसरे चरण का परिणाम सात फरवरी को जारी होना था, जोकि करीब 14 दिन की देरी से जारी हुआ है। ऐसे में अब नई अधिसूचना के बाद ही तीसरा चरण शुरू होगा। तीसरे चरण की तैयारी में विद्यार्थी जुट गए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा के अनुसार, बुनियाद योजना के तहत कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के निशुल्क एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना व कक्षा 10वीं तक की प्रतियोगिताओं के लिए निशुल्क तैयारी करेंगे। विकल्प फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षक इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। करनाल में पांच केंद्र संचालित हैं। चयनित विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन सामग्री वर्दी यातायात सुविधाएं इत्यादि का प्रबंध विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन


बुनियाद के तीसरे चरण के लिए अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। दूसरे चरण का परिणाम जारी हो गया है। 279 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। - सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें