फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा दिन तलाशते रहे दूल्हे को, लड़की वालों ने दूसरे लड़के से कर दी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। शहर की इंदिरा कॉलोनी से तीन दिन से लापता मोनू का रविवार को भी पूरा दिन परिजन इंतजार करते रहे। वहीं दूसरी ओर लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी दूसरे लड़के से कर दी। दूल्हे का पूरा परिवार उसे तलाशने में लगा हुआ है। शादी के लिए घर में रिश्तेदार आए हुए हैं वे भी दूल्हे की तलाश कर रहे हैं, वहीं दूल्हे की मां का रो-रो के बुरा हाल है।
सागर ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी मोहन उर्फ मोनू उसका भाई है, जो नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। उसकी शादी 10 मार्च की तय हुई थी। शादी को लेकर सभी खुश थे, घर में रिश्तेदार भी आने लग रहे थे। सात मार्च शाम को मोहन के मोबाइल पर फोन आया था और फिर मोहन घर से चला गया। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने जांच की तो दूल्हे का मोबाइल सात मार्च को हांसी चौक पर रात के 8.56 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर सजाया, बराती भी थे तैयार
मोनू की शादी को लेकर पूरा परिवार खुश था, कई महीनों से घर वाले शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। पिछले दो सप्ताह से परिवार के सदस्य शॉपिंग कर रहे थे। रविवार को मोनू की बरात फुसगढ़ के समीप एक गांव में जानी थी। सुबह होते ही बाराती तैयार होकर घर आ गए, लेकिन दूल्हे को कोई सुराग नहीं लगा।


मोनू की तलाश निरंतर की जा रही है, कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। जल्द ही मोनू का ढूंढ लिया जाएगा।-हरजिंद्र सिंह, थाना प्रभारी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें