फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के करनाल में बन रहे ड्राईविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का कार्य प्रगति पर - डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि करनाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस संस्थान में वह सुविधाएं होंगी जो देश के किसी अन्य ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान में भी नहीं है। इस संस्थान पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च आएगा, प्रथम चरण में ट्रैकिंग के कार्य पर करीब 12 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। यह संस्थान होंडा के द्वारा बनाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि बलड़ी बाईपास स्थित नये बस अड्डे के परिसर में बनाए जा रहे ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में ऐसी सुविधा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों को दी है जिसका मुकाबला देश के अन्य प्रदेश ही नहीं बल्कि दुनिया के देश भी नहीं कर सकते।

31 हजार से ज्यादा बच्चे ले चुके हैं ट्रेनिंग
उन्होंने कहा कि सेफ्टी ट्रैफिक पार्क जोकि सेक्टर 7 में बनाया गया है। यह देश का ऐसा पहला पार्क हैं जहां बच्चों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक करीब 31 हजार से भी ज्यादा बच्चे ट्रेनिंग ले चुके हैं। ट्रेनिंग स्कूल से प्रशिक्षण देने के बाद लाइसेंस जारी करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है और करनाल पहला जिला।
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक से ड्राइवरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
उन्होंने बताया कि ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान हरियाणा के युवाओं के लिए सरकार की विशेष सौगात है, यह संस्थान युवाओं को आधुनिक तकनीक से ड्राइवरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ड्राइवरों के माध्यम से बढ़ रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि एक अनुमान के अनुसार 84 प्रतिशत दुर्घटनाएं कहीं न कहीं ड्राइवरों की लापरवाही से होती है। उन्होंने कहा कि ऐसा ड्राइवरों के लिए ऐसा प्रशिक्षण केवल सिंगापुर के एक संस्थान में होता था। यहां पर उससे भी बढ़िया प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह संस्थान होंडा कंपनी द्वारा बनाया जाएगा।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान में यह होंगी सुविधाएं
उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान में टेस्ट ट्रैक, बाउंडरी वॉल, सीवरेज व्यवस्था, बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध, अच्छे स्तर के आधुनिक व्हीकल, ट्रेनिंग क्लास रूम, वर्कशॉप, इंजीनियरिंग रूम, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले रूम, प्रशिक्षण के लिए सैंपल टेस्ट, रिजल्ट प्रोसेसिंग सुविधा, होस्टल सुविधा, लाइब्रेरी व कैंटीन की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें