कोर्ट के ऑर्डर और दो बच्चों के साथ महिला पहुंची ससुराल, घर में नहीं दिया घुसने, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
एक महिला शुक्रवार को अपने दो बच्चों और कोर्ट के ऑर्डर के साथ सेक्टर-6 में अपनी ससुराल पहुंच गई। वहां ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इस पर महिला ने घर के बाहर ही धरना दे दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद महिला सेक्टर-6 में पहुंची। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
महिला मोनिका ने आरोप लगते हुए कहा कि उसका पति उसे और उसके दोनों बच्चों को तीन साल पहले छोड़कर कर भाग गया था। उसे बहुत जगह ढूंढा तो पता चला की वह अपने मात-पिता के साथ सेक्टर-6 में रहता है। इसके बाद महिला अपने पति विक्रम से मिलने के लिए आई तो उसके ससुराल वालों ने उसे वहां से भाग दिया। कहा था कि उसका पति विक्रम यहां पर नहीं रहता। उसके के बाद महिला ने कोर्ट में केस दायर किया। कोर्ट के ऑर्डर पर भी उसके ससुराल वाले उसे घर में रहने नहीं दे रहे हैं। उसका पति उसे दोनों बच्चों के लिए कोई खर्च भी नहीं दे रहा है और अपने साथ भी नहीं रख रहा है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति इस समय दूसरी लड़की के साथ रह रहा है। सेक्टर-6 चौकी प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।