फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
श्रीकृष्ण कृपा युवा मंच की ओर से पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर 25 दिसंबर को थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर श्रीसेवा समिति आश्रम अर्जुन गेट में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक लगाया जाएगा। श्रीसेवा समिति आश्रम प्रधान राजिंद्र मदान रामा ने बताया कि इस शिविर में दिल्ली रेडक्रास सोसाइटी की टीम सेवाएं देगी। उन्होंने कहा कि थैलीसीमिया वह भयंकर बीमारी है जिसमें बच्चों का खून नहीं बनता। जो लोग रक्तदान करते हैं, उन पर थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों का जीवन निर्भर करता है। रामा ने कहा कि समाज में रहते हुए हम सब का कर्तव्य बनता है कि 25 दिसंबर को ज्यादा से ज्यादा यूनिट रक्तदान करें। इन बच्चों को आने वाले समय में रक्त की कमी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी भी नहीं आती, इससे जहां हम इन बच्चों की जिंदगी बचाने में सहायता करेंगे वही रक्तदाता को भी बहुत सी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इस रक्तदान शिविर में मां झंडेवाली सेवा समिति और श्री सेवा समिति आश्रम का विशेष सहयोग रहेगा। इस मौके पर राजिंद्र सिंह मलिक व जितेंद्र सचदेवा ने बताया कि शिविर में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट जगदीश मनचंदा मुख्य अतिथि होंगे। फ्री मेडिकल जांच शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें