ट्रक और रोडवेज की बस की टक्कर, बस चालक सहित 15 यात्री घायल
फोटो संख्या-1 से 3
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जीटी रोड स्थित अनाज मंडी के गेट के सामने दिल्ली की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस और एक ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद ट्रक ने अनाज मंडी की दिवार और चेकपोस्ट को तोड़ दिया। इस हादसे में बस चालक सहित 15 के करीब यात्री घायल हो गए। गनीमत रही की इतने बड़े हादसे में सभी की जान बच गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-4 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्री व ड्राइवर को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। इस दौरान मौका मिलते ही ट्रक चालक मौके से फाररा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।
घायल बस चालक नरेश ने बताया कि वह सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए चला था। जैसे ही सुबह करीब सवा छह बजे उसकी बस जीटी रोड पर अनाज मंडी के गेट के सामने पहुंची तो वहां अंडरपास से एक ट्रक तेज गति से बस के सामने आ गया। उसने ट्रक को काफी बचाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी बस ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनाज मंडी के गेट से टकरा गया। टक्कर लगने मंडी की दिवार और चेकपोस्ट भी टूट गया। इस हादसे में बस में सवार विक्रम, पूनम देवी, सतीश कुमार, सीमा, रमेश, पंकज, नरूदीन राहित, हरनाम दास, रविंद्र, महोमद आलम, ममताज आलम सहित करीब 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया।
जहां सभी का इलाज चल रहा है।
सुबह अनाज मंडी के गेट पर बस व ट्रक की टक्कर हो गई थी, मौके पर पहुंचकर घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज में दाखिल करा दिया था और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को जीटी रोड से हटाया गया। बस चालक के ब्यान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी ट्रक चालक फरार है।
चरण सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-4 चौकी।