अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई की ओर से मांगों को लेकर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया गया। मुख्य तौर पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई गई। अध्यक्षता जिला प्रधान रिषीपाल ने की व संचालन जिला संगठन सचिव बलकार सिंह ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रधान ओमप्रकाश माटा, जिला कोषाध्यक्ष सतपाल सैनी व जिला सह सचिव सुशील गुर्जर विशेष रूप से पहुंचे।
रिषीपाल व बलकार सिंह ने कहा कि आयुष विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य विभागों में पार्ट टाइम व रेगुलर कर्मचारियों की मांगों को लेकर विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा। आयुष विभाग में 30-40 सालों से कार्यरत पार्ट टाइम कर्मचारियों को आज तक पक्का नहीं किया गया। लगभग 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर उन पर अत्याचार किया गया। मांगों का ज्ञापन महानिदेशक आयुष विभाग पंचकूला को भेजा गया है। इस अवसर पर सुभाष, ईश्वर, मीना, प्रोमिला, सुमन, बिमला, निर्मला, महिंद्रो, सुभाष, ईश्वर, सुरेश, सुनीता, शिव कुमार, बीरा सिंह, सुंदर, रमेश, रामरति, रोहताश, बलबीर, राजेश, जयभगवान, सुमन, ओमप्रकाश, बलबीर, कृष्ण, राममेहर, मीना, बलवान व सतीश मौजूद रहे।