जेल भरो आंदोलन से मजदूर संघ समेत कई यूनियनों ने किया किनारा
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
भारतीय मजदूर संघ ने 30 जनवरी के जेल भरो आंदोलन में शामिल नहीं होने का ऐलान किया है। बीएमएस से संबंधित कर्मचारी यूनियनें इस हड़ताल में हिस्सा नहीं लेंगी। संघ की बैठक शनिवार को अर्जुन गेट स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में शुगर मिल वेलफेयर इंपलाइज यूनियन, भविष्य निधि कर्मचारी यूनियन, एफसीआई कर्मचारी संगठन, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, हरियाणा टूरिज्म
कर्मचारी संघ, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ, इंजीनियर मजदूर यूनियन, अनिल पंप श्रमिक संघ, टेक्सटाइल मजदूर संघ, साबुन उद्योग मजदूर संघ, रबड़ उद्योग मजदूर संघ, ड्रग एंड केमिकल कर्मचारी संघ, हरियाणा ग्रामीण ट्यूबवेल आपरेटर आर्गेनाइजेशन, हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, एनएचएम कर्मचारी संघ, होटल ढाबा कर्मचारी संघ, भवन निर्माण मजदूर संघ, हरियाणा मेडिकल रिप्रेजेंटिटव एसोसिएशन व हरियाणा कृषि जनरल मजदूर यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जेल भरो आंदोलन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि यह हड़ताल कम्यूनिस्ट पार्टियों द्वारा सरकार को अस्थिर करने के लिए करवाई जा रही है, जिसका कर्मचारियों और मजदूरों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कम्यूनिस्टों द्वारा प्रायोजित सर्व कर्मचारी संघ व हरियाणा कर्मचारी महासंघ से कर्मचारियों का विश्वास टूट चुका है। कर्मचारियों ने हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ और बीएमएस की तरफ रुख कर लिया है। बैठक में महेंद्र सिंह नरवाल, मनफूल सिंह, गोपाल शर्मा, संजीव कुमार, बल सिंह, सुरिंद्र दून, रणवीर सिंह, महेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, सतविंद्र सिंह, यशपाल, शशि भास्कर, कांता शर्मा, निवेदिता, श्रीकांत, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश यादव, सिगेश्वर, जनक राज, सुखपाल सिंह, संदीप मान, जसबीर लाठर, विनोद, बलराज कश्यप और शाम लाल आदि मौजूद रहे।