फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक आरोपी काबू, चार दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के ट्रैक्टर के साथ काबू, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सीआईए-2 टीम ने मधुबन आवर्धन नहर के पास चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी को 17 जनवरी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच अधिकारी ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के ट्रैक्टर के साथ कालरम निवासी रामभुल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने यह ट्रैक्टर एक साल पहले जनवरी 2017 में चौरा गांव से चुराया था। इसके साथ ट्रॉली भी थी, जिसे अभी बरामद करना है। इसलिए आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें