फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनी धुंध के कारण कैंटर ने मारी कार को टक्कर, बुजुर्ग की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घनी धुंध में कैंटर ने मारी कार को टक्कर, बुजुर्ग की मौत, चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
इंद्री रोड स्थित बलड़ी बाइपास के पास घनी धुंध के कारण कैंटर चालक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसा में कैंटर पलट गया और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचा दिया। दोनों वाहनों की टक्कर से सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि देवराज (60) निवासी यमुनानगर परिवार से ज्योति चावला, जनक रानी, जयदेवी व विकास के साथ कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी सुबह इंद्री रोड पर बलड़ी बाइपास के पास पहुंची तो घनी धुंध के कारण सामने से आ रहे कैंटर चालक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार तीन महिला और दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान देवराज ने दम तोड़ दिया। जबकि घायलों को इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें