फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को एनडीआरआई में हास्य शो, ख्याली राम गुदगुदाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
मशहूर कॉमेडियन एवं हास्य कलाकार ख्याली आगामी 30 जुलाई को दानवीर कर्ण की नगरी करनाल में अपनी कला से दर्शकों को खूब गुदगुदाएंगे। इस हास्य शो कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्थानीय राष्ट्रीय डायरी अनुसंधान संस्थान के सभागार में करवाया जाएगा। यह जानकारी हास्य शो कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं एसडीएम घरौंडा व एमडी शुगर मिल वर्षा खांगवाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कॉमेडी सर्कस, लाफ्टर चैलेंज जैसे हास्य शो और कई फिल्मों में हास्य कलाकार की भूमिका निभाने वाले मशहूर कॉमेडियन ख्याली अपनी कला की छटा बिखेरेंगे तथा अपने हास्य अंदाज में लोगों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दृष्टिगत उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी के निर्वहन के लिए पहले ही निर्देश दिये जा चुके हैं। इस संदर्भ में जब ख्याली से बात की गई तो उनका कहना था कि इस प्रकार के सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियों का भी व्याख्यान किया जाएगा। दानवीर कर्ण की भूमि करनाल में ऐसा शो करने का मुझे मौका मिला है, इसके लिए मैं हरियाणा सरकार का आभारी रहूंगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस शो को देखना ना भूले क्योंकि हंसने-हंसाने के मौके बहुत कम आते हैं, लेकिन मैं इस शो के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें