फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के आश्वासन को किसानों ने किया खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
शुगर मिल के नवीनीकरण को लेकर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के बीच गुरुवार को शुगर फेड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया पहुंचे। उन्होंने सरकार की तरफ से आश्वासन दिया कि जल्द ही नवीनीकरण शुरू हो जाएगा, लेकिन किसानों ने एकमत से यह कहकर उनके आश्वासन को खारिज कर दिया कि वह मुख्यमंत्री से कम आश्वसन पर राजी नहीं होंगे।
किसानों की प्रदेश स्तरीय पंचायत शुक्रवार को धरना स्थल पर आयोजित की जाएगी। जिसमें कड़े निर्णय लिए जाएंगे। धरना स्थल पर आंदोलन का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने किया। इस मौके पर लगभग 55 गांवों के किसान मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर, श्याम सिंह मान, सुरेंद्र सिंह सांगवान, मैहताब सिंह कादियान ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि किसानों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। सरकार का रवैया टालमटोल वाला है। इससे किसानों को निराशा हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि यदि सरकार नहीं मानी तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब अगला निर्णय प्रदेश स्तरीय महापंचायत में लिया जाएगा। इस महापंचायत में प्रदेश भर के किसान मौजूद रहेंगे। इस महापंचायत में आंदोलन को लेकर कई और निर्णय भी लिए जाएंगे। श्याम सिंह मान ने कहा कि किसानों का रकबा हर बार लगातार बढ़ता जा रहा है। करनाल का शुगर मिल कंडम हो चुका है। इसकी मशीनें आउट ऑफ डेटिड हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने भी इस मिल को नवीनीकरण करने के लिए आश्वासन दिया था। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। मौके पर घोघड़ीपुर से जोगिंद्र, राजपाल, शेखुपुरा से रोशन लाल, सोहाना से बबलू, शेखपुरा से पृथ्वी, कलसौरा से जयप्रकाश, गढ़ीबीरबल से ओमपाल मढ़ान, चिढ़ाव से विशाल, नरुखेड़ी से प्रदीप, अमृतपुर खुर्द से ओमपाल राणा, नगला से राजकिसान, मंगलौरा से सतबीर, महमुदपुर से अभय राम, कुंजपुरा से गुरमेल सिंह, डबकौली से शीशपाऱ्ल, जढ़ौली से नरेश कुमार, इनाम खान, नसीरपुर से प्रेम सिंह, मंगलौरा से फतेह सिंह, ढाकवाला गुजरान से सुभाष, रावर से कर्ण सिदंह, ढिलवाड़ा से सूरजभान, लंडौरा से पुरुषोतम, बड़ा गांव नन्दलाल, चौरा से ईशम सिंह, मुढ़ोगढ़ी से कृष्णा, पीरबढ़ौली से कुलदीप, खराजपुर से राकेश, फुसगढ़ से कृष्णा लाठर, नवीरपुर से रामकुमार, झिंझाड़ी से अजय कुमार, सुल्तानपुर से महेन्द्र सिंह, भैणीखुर्द से सुरजीत, ढाकवाला रोड़ान से जसमेर, पुंडरक से सतेंद्र कुमार, सदरपूर से नफे सिंह, घरौंडा से जसबीर राणा समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
धरना स्थल पर आज फिर पहुंचे चेयरमैन
हरियाणा शुगर फेड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया व एमडी वर्षा खंगवाल शुगर मिल के सामने धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों का आश्वासन दिया कि शुगर मिल के नवीनीकरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कागजात तैयार हो चुके है। उन्होंने किसानों से 10 दिन की मोहलत मांगी। किसानों ने आश्वासन पर भरोसा नहीं किया। हालांकि, चेयरमैन का कहना है कि शुगर मिल के नवीनीकरण को लेकर सरकार गंभीर है और इस पर लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें