करनाल में स्टेडियम के लिए सांसद चोपड़ा का साथ देने को तैयार हूं : दुष्यंत चौटाला
फोटो संख्या-4
अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी। हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि करनाल के सांसद अश्वनी चोपड़ा ने करनाल में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की बात कही थी, लेकिन सरकार ने अभी तक उनको कोई जगह तक मुहैया नहीं करवा सकी। अगर वो चाहे तो वो उनके साथ स्टेडियम को मंजूर करवाने के लिए कहीं भी साथ चलने को तैयार हैं।
वे गांव रायपुर रोड़ान से इनेलो के पूर्व युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद रायपुर के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गांव रायपुर में पहुंचने पर सांसद का पूर्व विधायक मामू राम गोंदर इनेलो के वरिष्ठ नेता राम कुमार ऐबला, हलका प्रधान इंद्रजीत सिंह गोराया, जिला परिषद सदस्य भीम सिंह जलाला, सुमित ऐबला, सुनील ऐबला, सोनिका गिल ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर जहां से चुनाव लड़ेंगे, वहां रक इनेलो अपना मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। हरियाणा में पुलिस भर्ती पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि अगर इस पर पारदर्शिता बरती जाती तो हरियाणा के सभी जिलों को बराबर का हिस्सा मिलता। सांसद को दी जाने वाली ग्रांट पर उन्होंने केन्द्र सरकार से एक करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ करने की मांग की। इस अवसर पर कंवर सिंह बुटाना, कर्मबीर, कृष्ण कमालपुर, गुलाब सिंह, अजीत सिंह, तेजपाल, राजीव गोंदर मौजूद थे।