फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह जिले में तबादले की मांग को लेकर बारिश में गरजे जेबीटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गृह जिले में तबादले की मांग को लेकर मौलिक अध्यापक संघ हरियाणा के बैनर तले प्रदेशभर से आए जेबीटी ने रविवार को सीएम सिटी में अध्यापक आक्रोश रैली निकाली। सेक्टर-12 में एकत्रित होने के बाद पहले जेबीटी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर भड़ास निकाली और फिर दोपहर बाद बारिश कम होने पर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सीएम कैंप की ओर कूच किया।
पुलिस ने सीएम कैंप से कुछ दूरी पर ही सभी जेबीटी को बेरिगेड्स लगाकर रोक लिया। इस दौरान सीएम कैंप कोऑर्डिनेटर दंपत सिंह कादियान ने जेबीटी का ज्ञापन लिया और 10 सितंबर तक सीएम से मीटिंग कराने का आश्वासन दिया। मौलिक अध्यापक संध हरियाणा के प्रदेश महासचिव अशोक आर्य ने बताया कि भाजपा सरकार के वर्तमान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने सरकार बनने से पहले जेबीटी को गृह जिले में भेजने का वादा किया था, आज सरकार अपने ही वादे को भूल गई है। 2012 में प्रदेश के 186 जेबीटी अध्यापकों का उनके गृह जिलों में तबादला किया गया था। इसके बाद साल 2016 में प्रदेशभर के 2200 जेबीटी अध्यापकों ने गृह जिलों में तबादले के लिए कोर्ट में गुहार लगाई थी, उच्च न्यायालय ने अपना फैसला जेबीटी के हक में सुनाया था, लेकिन फिर भी भाजपा सरकार कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रही है। अशोक आर्य ने कहा कि सरकार हर रोज अपने फैसले बदल रही है। कभी कोर्ट के आदेशों के आधार पर लिस्ट जारी करने की बात करती है तो कभी कैडर चेंज पॉलिसी लाने की बात करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सिटी में शुरू होगा क्रमिक अनशन
अशोक आर्य और हरिकंगन ने बताया ने सरकार के चेताया कि यदि 10 सितंबर को सीएम से बात नहीं होती और उनकी मांग भी नहीं मानी जाती तो सीएम सिटी में उनका क्रमिक अनशन अनिश्चितकालीन शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेताया है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो बड़े स्तर पर आंदोलन चलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें