अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शनिवार को पहले दिन की तरह हल्की धूप तो कभी बादल आते रहे। तापमान में भी खास वृद्धि नहीं हुई। ऐसे मौसम में लोगों को गर्मी से राहत मिली। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। जिससे गर्मी बढ़ेगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। आने वाले चार दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। जबकि तापमान आए दिन एक डिग्री बढ़ते हुए बुधवार तक 40 डिग्री पर पहुंच जाएगा और न्यूनतम भी 21 से 23 हो जाएगा। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
अधिक से अधिक पानी का करें सेवन
नागरिक अस्पताल में फिजीशियन डॉ. संजीव ग्रोवर ने बताया कि इस मौसम में बुखार, वायरल जैसी बीमारियां आम होती है। लोगों को अपना बचाव करके चलना चाहिए। बच्चों व बूढ़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। धूप में निकलते समय सिर पर कपड़ा रखें। अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस होने पर डॉक्टरों की सलाह लें।
लगातार बढ़ेगा अधिकतम तापमान
समय अधिकतम न्यूनतम मौसम
19 मई 38 21 बादल छाए रहेंगे
20 मई 39 22 बादल छाए रहेंगे
21 मई 39 23 बादल छाए रहेंगे
22 मई 40 23 बादल छाए रहेंगे
23 मई 41 24 बूंदाबांदी की संभावना
24 मई 41 24 बादल छाए रहेंगे