फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में छाया करनाल का छोरा शिवम शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। फिल्म इंडस्ट्री में करनाल के छोरों ने धमाल मचा दिया है। इंटरटेनमेंट की फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती फिल्म में शिवम शर्मा अच्छी भूमिका में दिखे। शिवम करनाल के सेटर-13 निवासी हैं। शिवम के पिता राजेश शर्मा एडवोकेट हैं। शिवम की मां सरिता शर्मा प्रताप पब्लिक स्कूल में टीचर हैं और छोटा भाई सत्यम शर्मा क्रिकेटर हैं। इंडस्ट्री में शिवम शर्मा को कबीर के नाम से जाना जाता है। उनके कई स्टेज शो हो चुके हैं। फिल्म में खास यह है कि शिवम शर्मा कबीर रेपर, गीत लेखक व अभिनेता तीनों की भूमिका में हैं। देशभर में एकसाथ रिलीज हुई इस मूवी ने दो दिन में ही धूम मचा दी है। सामाजिक ताने बाने पर बनी इस मूवी की जमकर सराहना हो रही है। मूवी में करनाल के ही जाने-माने ज्योतिषाचार्य दीपक पंडित वकील की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें