फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कोयर में पांच साल से अटका है गली का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निसिंग (करनाल)। गांव कोयर के रूप सिंह फार्म वाले रास्ते की गली का निर्माण कार्य करीब पांच साल से अधर बीच में अटका पड़ा है। इससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। इसका निर्माण पूर्णरूप से पूरा न होने के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण जीता शर्मा, श्याम, गौरव राणा, मोहर सिंह राणा, अमन, कमला, बिमला, बीरमती, रूप सिंह, संजीव राणा, बिल्लू शर्मा आदि ने रोष जताते हुए कहा कि इस गली का निर्माण कार्य शुरू तो कर दिया जाता है, लेकिन कुछ दूरी तक ही बना कर अधर बीच में छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस गली की कुल लंबाई लगभग 800 से 900 मीटर है। करीब साढ़े चार साल पहले पूर्व सरपंच ने गली का करीब 100 मीटर टुकड़ा तैयार करवाकर बीच में ही रोक दिया था। फिर इसके पश्चात करीब एक साल पहले ब्लाक समिति सदस्य को हमने अपनी समस्या बताई तो उन्होंने लगभग 200 मीटर का टुकड़ा तैयार करवा दिया और काम दोबारा से बीच में लटका रह गया। वर्तमान में गली की हालत बिल्कुल खराब पड़ी है। बरसात के मौसम में यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच वर्ष के समयकाल में केवल 300 मीटर ही गली तैयार हो पाई है। उन्होंने बताया कि गली के साथ-साथ लगते गांव का तालाब भी पड़ता है जिसका बरसात के समय पानी ओवरफ्लो होकर गली में घुस आता है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरफ्लो तालाब का गंदा पानी बस्ती में जमा हो जाने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो जाते हैं। गंदे पानी पर मच्छर पनप रहे हैं। इससे बस्ती में भयंकर बीमारी फैलने का लगातार खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने अपील की है कि इस मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए। इस बारे में ग्राम सरपंच का कहना है कि जल्द ही इसका रुका हुआ कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें