फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 फरवरी से चल रही आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की 20 फरवरी से चली आ रही हड़ताल मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के बाद स्थगित कर दी गई है। आठ मार्च को पंचकूला में होने वाले प्रदर्शन को भी स्थगित कर दिया गया है। हड़ताल के 16वें दिन सैकड़ों वर्कर्स व हेल्पर्स ने जिला सचिवालय के सामने धरना देने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन किया। अधिकारी से मीटिंग में पिछले कई महीनों का मानदेय, किराए पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के किराए बारे में, मदर ग्रुप का पिछले एक साल का मेहनताना देने, आंगनबाड़ी केंद्रों में लगे हुए बिजली मीटरों के बकाया बिल, आंगनबाड़ी केंद्रों में समय पर राशन पहुंचाने पर सहमति बनी। रूपा राणा, मधु शर्मा ने कहा कि छह मार्च को गुड़गांव में मुख्यमंत्री के साथ दो घंटे तक हुई वार्ता में लंबित मांगों पर चर्चा हुई थी। सीएम से वार्ता में वर्कर्स को मजदूर की श्रेणी में शामिल किया जाए। हेल्पर्स को भी अकुशल मजदूर माना जाए। प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 व 750 की बढ़ोतरी सित बर से केंद्र सरकार का बकाया मानदेय वर्कर्स व हेल्पर्स को तुरंत मिले। हेल्पर्स से वर्कर व वर्कर से सुपरवाइजर में पदोन्नति 50 प्रतिशत हो व केवल सीनियरिटी के आधार पर हो। वर्कर्स-हेल्पर्स को गर्मी-शर्दी असल मे छुट्टी दी जाए। वर्कर्स व हेल्पर्स की मृत्यु पर परिवारजनों को 3 लाख रुपये एक्सग्रेसिया लाभ मिले। पेंशन सहित रिटायरमेंट लाभ मिले। निर्णय अनुसार 2 साल से अटका केंद्रों का किराया जारी हो शामिल हैं। इन सभी मांगों पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

इधर, यूनियन नेताओं ने चेताया है कि अगर मांगें लागू नहीं की गई तो फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मधु शर्मा, मंजू फूसगढ़, ममता, मंजुला, रेनू, संगीता, सरोज, रीना, मंजू बवेजा, सतपाल सैनी, ओपी माटा, सुशील गुर्जर, सर्वेश राणा, सुदेश राणा, कमला, सुषमा कांबोज, रूपा राणा, ज्ञान देवी, कामिनी, निर्मला, मूर्ती और अंग्रेेजों ने वर्कर्स को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें