फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने हासिल किए 21 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। महाराणा प्रताप स्कूल घरौंडा में आयोजित हरियाणा ओपन स्टेट स्कूल गेम में एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में भाग लेते हुए 21 पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में बेहतरी प्रदर्शन करते हुए 9 गोल्ड, 9 सिल्वर व 3 ब्रांज मेडल पर कब्जा किया। इसी खुशी में खिलाड़ियों का एकेडमी में पहुंचने पर खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अर्बन मंडल महामंत्री युवा मोर्चा अमित ठाकुर व बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अमूल मित्तल व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी तारा चंद सैनी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेडल व गिफ्ट देकर सम्मानित किया। गोल्ड मेडल आरती, वर्षा, मिराया, यस, विश्वजीत, सिद्धार्थ, अजय, अभी, अभिनव ने प्राप्त किया। सिल्वर मेडल दीपक, नीमा, शिवम, सुशांत, युवान, समृद्धि, सिमरन, विनय, सागर ने प्राप्त किया। ब्रांज मेडल कीर्ति, साहिल, अनमोल ने हासिल किया। इस मौके पर अध्यक्ष सतीश कुमार राणा ने सभी अतिथियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों के माता पिता व एकेडमी के सभी पदाधिकारी सरिता रोहिल्ला, कुलदीप, सुबोध पंडित, अजय कुमार, नवल देवी, अशोक कुमार, महक व सभी अतिथियों ने मिलकर सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें