फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा दवा प्रतिनिधी संघ की नई कार्यकारिणी का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ की करनाल इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रवेश गाबा व टीसी शर्मा की देखरेख में चुनावी बैठक संपन्न हुई। बीते वर्ष के कार्यों और लेखा जोखा की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई। कार्यकारिणी में गुरु प्रसाद सिंह को प्रधान चुना गया। इसके अलावा संजीत मिश्रा को महासचिव, उमेश नंदा को खजांची, सचिन सेठ, कपिल राका एवं विनोद कुमार को उप प्रधान और संदीप वर्मा, मनोज गलहोतरा तथा जय करन को सह सचिव, जय प्रकाश को सह खजांची और विजय कुमार व अरुण शर्मा को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर प्रधान गुरु प्रसाद ने कहा कि दवा प्रतिनिधियों की समस्याओं को हल करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे। दवा कंपनियां गैर कानूनी तौर तरीके अपनाकर दवा प्रतिनिधियों से काम करवा रही हैं। शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों ने ईमानदारी और निष्ठा के साथ संघ के लिए काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें