फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एचटेट से 159 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 03 Dec 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के पहले दिन शनिवार को सायं के सत्र में लेवल तीन, लेवल दो और लेवल एक के लिए परीक्षा ली गई। परीक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए। जिला प्रशासन की और से परीक्षा के लिए शहर में करीब 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और 13 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। पहले दिन इन परीक्षा केंद्रों पर 2994 परीक्षार्थियों में से 2835 ने परीक्षा दी और 159 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा सायं के सत्र में तीन बजे से शुरू होकर पांच बजकर 30 मिनट तक चली। परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों की सभी परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर पुलिस कर्मियों द्वारा गहन जांच की गई। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया था, जबकि केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जा रही थी।
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए दोपहर से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। वहीं परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम जैसे हालात बने रहे, जिसके चलते राहगीरों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ा। वहीं रविवार को भी एचटेट की परीक्षा सुबह ओर सायं के सत्र में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा बहुत आसान थी
सलारपुर रोड निवासी भूषण का कहना है कि वे पहली बार एचटेट की परीक्षा देने आए है। परीक्षा बहुत आसान थी। परीक्षा 150 अंकों की रही। पेपर पाठ्यक्रम में से ही रहा, जिसके चलते ज्यादा मुश्किल नहीं था। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, इंग्लिश और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। उम्मीद है कि पेपर में पास हो जाऊंगा।
विज्ञापन


अंग्रेजी के प्रश्न रहे मुश्किल
करनाल निवासी संजीव कुमार ने बताया कि एचटेट की परीक्षा में साहित्य, संस्कृत और भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे जो कि काफी आसान थे। वहीं 10 नंबर के हरियाणा से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए थे, वो भी काफी आसान रहे। इन प्रश्नों में गांव और जिलों से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। इसके अलावा अंग्रेजी विषय के प्रश्न काफी मुश्किल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें