फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27.4 एमएम बारिश से नहाया शहर, उमस से मिला छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कई दिन की उमस के बाद आखिरकार शुक्रवार दोपहर को मानसून सक्रिय हो गया। करीब डेढ़ तक हुई बारिश ने शहर को धो दिया। 27.4 एमएम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला, वहीं कई स्थानों व सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों व कालोनी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का दावा है कि आगामी 24 घंटों में और बारिश की संभावना है। उधर, बारिश आने से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद आई बरसात ने मौसम में ठंडक घोल दी। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश का आनंद दिया। शुक्रवार को करनाल का अधिकतम तापमान 36 से लुढ़ककर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की औसतन गति 12.3 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। इसी प्रकार, वायु दबाव सुबह 23.6 व दोपहर बाद 27.2 एमएम रहा। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र बुंदेला का कहना है कि पिछले कई दिनों से मानसून सक्रिय नहीं हो पाया था, अब वह दोबारा से सक्रिय हो गया है। आगामी दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
किसानों को मिली राहत
बारिश के कारण जहां शहर के बस स्टैंड, सेक्टर-12, सेक्टर 13 समेत अन्य सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे जहां शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं किसानों के लिये बारिश मुस्कान लेकर आई। पिछले कई दिन से धान लगाने वाले किसान परेशानी झेल रहे थे, एक तो बिजली पूरी नहीं मिल पा रही थी, जबकि दूसरी ओर धान रोपाई का सीजन जा रहा था। बारिश के कारण जहां पहले से लगाई गई धान की फसल को लाभ मिलेगा। इस बारे में डीडीए डा. आदित्य डबास का कहना है कि बारिश से फसलों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें