फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अमेरिका भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी उसे श्रीलंका, इंडोनेशिया में घुमाते रहे मगर अमेरिका नहीं भेजा। बाद में उसे धोखाधड़ी का पता चला तो भारत वापस आने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
कैथल के गांव साकारा निवासी सावन ने बताया कि जनवरी 2022 में पवन से रोड़ धर्मशाला में एक समारोह के दौरान मुलाकात हुई। आरोपी ने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया और कहा कि उसने कई लोगों को विदेश भेजा है।
विज्ञापन

समारोह से जाने के बाद आरोपी ने फोन कर कहा कि वह 35 लाख रुपये में अमेरिका भिजवा देगा। फरवरी में आरोपी ने पांच लाख रुपये एडवांस ले लिए और बाद में घर बुलाया। घर में आरोपी ने पत्नी और पिता से मुलाकात करवाई और फिर पांच लाख रुपये ले लिए। बाकी रुपये अमेरिका जाने के बाद देने को कहा। 25 फरवरी 2022 को आरोपी ने उसे श्रीलंका भेज दिया। जहां उसे एक महीने रखा। बाद में आरोपी ने इंडोनेशिया भेज दिया। जहां करीब 25 दिन तक इंडोनेशिया में रखा। बाद में आरोपी ने आश्वासन दिया कि वह जल्द अमेरिका का वीजा लगवा देगा। वीजा न लगने पर आरोपी ने उसे वापस भारत बुला लिया।
विज्ञापन

सात मार्च को उसे तरावड़ी के बिट्टू नाम के आढ़ती की दुकान पर बुलाया। जहां पर आठ लाख रुपये ले लिए। उसके बाद आरोपी ने छह मई को दिल्ली एयरपोर्ट से अजरबैजान की फ्लाइट में बैठा दिया। इसके बाद उसे इंडोनेशिया भेज दिया। करीब एक महीने वहां रहने के बाद जब आरोपियों से अमेरिका भेजने को कहा तो वह बहानेबाजी करने लगे। वापस लौटने पर रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें