- आवेदन के लिए कल अंतिम दिन, पांच तक होंगे दस्तावेज सत्यापित
मिशन एडमिशन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया वीरवार को संपन्न हो जाएगी। अब तक चली प्रक्रिया के दौरान जिले में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा की 600 सीटों पर 1478 आवेदन आए हैं। ऐसे में जो विद्यार्थी आवेदन करने से रह गए हैं, वे शीघ्र फार्म भर दें। अन्यथा उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए अंतिम अवसर दिया गया है।
पांच जुलाई को अब तक आए आवेदनों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। जिले में एक मात्र नीलोखेड़ी में ही पॉलिटेक्निक संस्थान है। जहां छह कोर्स की कुल 600 सीटें हैं। आठ जुलाई को मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, उन्हें दो चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इस दौरान उन्हें ट्रेड या कोर्स आवंटित किया जाएगा। आवेदन फार्म www.techadmissionshry.gov.in पर या ऑफलाइन भी भरा जा सकता है। आवेदन के लिए न्यूनतम 10वीं पास होना अनिवार्य है।
1947 से चल रहा संस्थान
गुरु ब्रह्मानंद राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान 1947 से तकनीकी शिक्षा दे रहा है। प्रिंसिपल बेनू बजाज ने बताया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक गतिविधियां आदि करवाई जाती हैं। अधिकतर छात्रों की प्लेसमेंट डिप्लोमा के दौरान ही हो जाती है। आवेदन संबंधित कोई दिक्कत आने पर हेल्पलाइन नंबर 01745-246002 और टोल फ्री नंबर 18001373735 पर भी कॉल कर सकते हैं।
यह हैं डिप्लोमा कोर्स
कोर्स
सीटें
सिविल इंजीनियरिंग
120
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
60
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
120
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन
120
कंप्यूटर इंजीनियरिंग
120
इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल
60