फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आईटीआई के विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि संस्थान में सिस्को नेटवर्किंग एकेडमी के सहयोग से कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) और कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग मेंटीनेंस (सीएचएनएम) ट्रेड के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया था। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को नेटवर्किंग बेसिक्स, इंट्रोडक्शन टू साइबर सिक्योरिटी एवं पाइथन प्रोग्रामिंग जैसे अत्याधुनिक विषयों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हरियाणा सरकार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने प्रायोजित किया था जिसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल युग की मांग के अनुसार तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण लेने के बाद विद्यार्थियों को सफलता पूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए। उन्होंने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे भी तकनीकी क्षेत्र में निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बना बल्कि उन्हें भविष्य के डिजिटल भारत निर्माण में सक्रिय भागीदार बनने की प्रेरणा भी प्रदान की। इस अवसर पर कोपा ट्रेड के प्रशिक्षक पवन, हिमानी तथा सीएचएनएम ट्रेड के प्रशिक्षक राहुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें