फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूट्री स्कॉलर अवार्ड 2017 में तीसरे स्थान पर रही एनडीआरआई की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूट्री स्कॉलर अवार्ड में तीसरे स्थान पर रही एनडीआरआई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित न्यूट्री स्कॉलर अवार्ड-2017 प्रतियोगिता में ‘रागी माल्ट’ नामक प्रोडक्ट तैयार कर देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता मल्टी नेशनल कंपनी ड्यूपोंट न्यूट्रीशन एंड हेल्थ की ओर से आयोजित की गई थी, जोकि फूड के क्षेत्र में रिसर्च करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती है। दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एनडीआरआई की टीम को मोस्ट न्यूट्रीसियस फूड आइडिया की श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 75 हजार रुपये व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अवार्ड प्राप्त कर संस्थान वापस लौटने पर विद्यार्थियों का स्वागत किया गया और निदेशक डॉ. आरआरबी सिंह तथा संयुक्त निदेशक अनुसंधान डॉ. बिमलेश मान सहित अन्य वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देश के करीब 40 खाद्य तकनीकी विश्वविद्यालयों से 264 टीमों ने भाग लिया था और प्रोडक्ट पेश किए थे। एनडीआरआई के विद्यार्थियों ने डेरी रसायन विभाग की अध्यक्ष एवं संयुक्त निदेशक डॉ. बिमलेश मान, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजन शर्मा व डॉ. राजेश बजाज के मार्गदर्शन में एमटेक एवं पीएचडी के छात्र नवन कुमार, सुवर्तन रणवीर, अंकिता हुड्डा, सुलक्षणा सिंह तथा श्रीधर समेटा ने रागी माल्ट डेयरी पेय नामक प्रोडक्ट तैयार किया था। विशेषज्ञों की टीम ने तीन स्तर पर प्रोडक्ट का मूल्यांकन किया और इस आधार पर इस प्रोडक्ट को तीसरा स्थान मिला। संयुक्त निदेशक डॉ. बिमलेश मान कहा कि रागी माल्ट पेय स्वादिष्ट होने के साथ साथ आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन तथा फाइबर का उच्च श्रोत है। इसके अलावा यह प्रोडक्ट लो फैट तथा लॉ ग्लाइसेमिक की विशेषतायुक्त है, जोकि स्वास्थ्य के प्रति सचेत लोगों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें