करनाल। जिला स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में न्यायपुरी कॉलोनी स्थित बाल भवन मार्शल ऑर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने 13 पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेताओं में 20 किलोग्राम शिशु वर्ग में वैष्णवी, 32 किलोग्राम में प्रिया, 36 किलोग्राम भार वर्ग में माफी, सब जूनियर वर्ग 42 किलोग्राम भार वर्ग में सानिया, वरिष्ठ वर्ग 56 किलोग्राम में परमजीत, तालू इवेंट में कनिष्ठ वर्ग में मानसी व सब जूनियर 32 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित शामिल हैं।
सब जूनियर वर्ग 38 किलोग्राम में विराज ने रजत पदक, 42 किलोग्राम में जागृत जूड ने कांस्य पदक, सब जूनियर वर्ग तालू में नैतिक ने रजत पदक, हिमांशु ने रजत पदक, 75 किलोग्राम जूनियर वर्ग में नितेश ने रजत पदक तथा वरिष्ठ वर्ग 48 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु ने रजत पदक प्राप्त किया है। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन न्यायपुरी कॉलोनी में मार्शल ऑर्ट अकादमी चलाई जा रही है। इस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले से विभिन्न आयु वर्ग में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।
मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी प्रदीप मलिक ने विजेता बच्चों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार, दीपचंद लिपिक, धर्मबीर सिंह, जसविंद्र सिंह व राजेश कुमार मौजूद रहे।