फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस साइकिल सवार को टक्कर मार आटा चक्की की दुकान में घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। यात्रियों से भरी रोडवेज बस को चालक ने सुबह के समय एक कैथल रोड स्थित आटा चक्की की दुकान में घुसा दिया। इस दौरान बस चालक ने एक साइकिल सवार को भी टक्कर मार दी, जिस कारण साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण साइकिल सवार को रोहतक रेफर कर दिया गया।
वहीं, दूसरी ओर दुकान का शटर और पिल्ल टूट गया। बस चालक का कहना है कि बस का स्टेरिंग जाम हो गया था, लेकिन यात्रियों का कहना है कि बस चालक तेज गति से बस चला रहा था जिस कारण वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया। सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। राजेंद्र आटा चक्की के मालिक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से दुकान के लिए निकला तो देखा कि रोडवेज की बस उसकी दुकान में घुसी हुई है, लोगों ने बताया कि सालवन से असंध होते हुए हरियाणा रोडवेज की बस करनाल बस स्टैंड पर जा रही थी, बस यात्रियों से भरी हुई थी। अचानक बस चालक सुनील ने पहले तो साइकिल सवार सदर बाजार निवासी ओमप्रकाश को टक्कर मार दी, जो राइस मिल में ड्यूटी पर जा रहा था। इसके बाद बस को दुकान में घुसा दिया। बस में सवार सभी यात्री डरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हरियाणा रोडवेज बस द्वारा एक साइकिल सवार को टक्कर माने और दुकान में बस घुसाने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर मामले की जांच की गई। घायल साइकिल सवार अभी गंभीर है जिस रेफर कर दिया है। उसके शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।-संदीप कुमार, एचसी, राम नगर चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें