फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के दो युवकों से 12 ग्राम स्मैक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स टीम ने दो युवकों से 12 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र जिले के खेड़ी मारकंडा की सरस्वती कॉलोनी निवासी रोहित व मोहन नगर कॉलोनी कुरुक्षेत्र निवासी अजय के रूप में हुई हैं। दोनों युवक दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में रहने वाले विदेशी नागरिक से दस हजार रुपये में स्मैक खरीदकर लाए थे। इनके खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर इन्हें न्यायिक हिरासत के तहत जिला जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार की शाम राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के समीप मौजूद थी। तभी विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि अजय व रोहित इस समय स्मैक बेचने के लिए म्यूर ढाबे की तरफ जीटी रोड के समीप खड़े हैं। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर तुरंत संभावित स्थान पर दबिश दी। जहां दोनों युवकों को काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर इनके पास से पॉलिथीन में से स्मैक बरामद हुई। मामले की आगामी तफ्तीश थाना सदर के उप निरीक्षक सुखपाल को सौंपी गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली के द्वारका से एक नामालूम विदेशी नागरिक से स्मैक खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें