फोटो संख्या-38
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग (करनाल)। हलका विधायक भगवानदास कबीर पंथी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में देश व प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम किया है। भाजपा पार्टी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पूरी ईमानदारी से समान रूप से हर क्षेत्र का विकास कार्य करवाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य किया है। इससे पूर्व की सरकार ने रोजगार व विकास कार्यों को लेकर जाति, क्षेत्र विशेष को तवज्जो देती थी।
विधायक सोमवार को कई सड़कों शिलान्यास करने के बाद गांव गोहिदा में ग्राम सरपंच कृष्ण लाल व मार्केट कमेटी चेयरमैन संजय राणा व मुकेश गोयल की अध्यक्षता में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। ग्राम सरपंच ने विधायक के समक्ष गांव के विकास के लिए एक मांग पत्र रखा। इसमें सड़क, चौपाल, गलियां बरात घर सहित अन्य कई मांग रखी। विधायक ने गांव में 31 लाख रुपये की लागत से पाल चौपाल, कश्यप, वाल्मीकि, बस स्टैंड शिलान्यास, जल घर, स्कूल के कमरों सहित अन्य विकास कार्य का शुभारंभ किया। इससे पहले, विधायक ने निसिंग अनाज मंडी से करनाल कैथल रोड को जोड़ने वाली सड़क का एक करोड़ 25 रुपये लागत से तैयार होने वाले मार्ग का शिलान्यास किया।
इसके अतिरिक्त, गांव गुल्लरपुर में सड़क सहित अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि निसिंग क्षेत्र के लिए पांच करोड़ रुपये की लागत होने वाले विकास कार्य शुरू किए गए हैं। मार्केट कमेटी चेयरमैन संजय राणा ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर आगे बढ़ रही है। इस मौके पर नपा चेयरमैन सलिंद्र चौहान, बंसी लाल उर्फ बिल्लू, पूर्व मंडी प्रधान रामकुमार गुनियाणा, बब्बू मंजूरा, राजेंद्र भांबड़ी बस्तली, चंद्रमोहन शर्मा, सत्यवान गोंदर, पंच अनिल, सुल्तान, रीचा देवी, सुदेश रानी, सोहन टाया गोहिदा, डॉ. शीशन पाल, समाजसेवी सतीश गोहिदा, वेद तनेजा व मुख्याध्यापक राजकुमार सहित अन्य स्कूली स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।