अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन से जुड़ी वर्करों व हेल्परों ने सामूहिक अवकाश लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। अध्यक्षता रूपा राणा ने की व संचालन राकेश राणा ने किया। राज्य उपाध्यक्ष मधु शर्मा, रूपा राणा व राकेश राणा ने कहा कि पिछले 11 दिनों से चल रहे धरने प्रदर्शन के बावजूद भी सरकार व आईसीडीएस विभाग कुंभकर्णी नींद सो रहा है। आज तक बातचीत के माध्यम से समस्याओं को हल करने का प्रयास नहीं किया गया।
सरकार महिलाओं का सम्मान करने की बात करती है मगर काम बिल्कुल विपरीत कर रही है। सितंबर 2018 से केंद्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला मानदेय नहीं दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से मिलने वाला मानदेय भी 3-4 महीनों से नहीं मिल रहा है। 19 फरवरी को रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन में निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर संगीता, मंजू बवेजा, मूर्ति, मधु शर्मा, रूपा, रीना, मंजू, ममता, मंजूला, सरोज, नीलम, राकेश, ममता, कमला, सुषमा शर्मा, सतपाल सैनी, हरीश बागी, जोगा सिंह, सुशील गुर्जर, अशोक पांचाल, ओपी माटा व राजेंद्र राणा ने वर्करों को संबोधित किया।