फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल-पानीपत जीटी रोड पर हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर हथियार के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी बाइक पर सवार रात को जीटी रोड पर वारदात को अंजाम देने के लिए घुमते रहते हैं। इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान दस वारदातों को खुलासा किया है, इनमें से सात वारदात इन आरोपियों ने करनाल में की हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इन आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्तौल 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो सोने की चेन, 25 हजार रुपये व वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जीटी रोड पर राहगीरों के साथ हो रही लूटपाट की वारदातों के बाद, इन आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेवारी सीआईए-1 टीम को दी गई। सीआईए-1 टीम के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने उप निरीक्षक नरेश की अध्यक्षता में एक टीम को जीटी रोड पर इन आरोपियों को पकड़ने के लिए तैनात किया। गुप्त सूचना के आधार पर एसआई नरेश कुमार ने 10 जनवरी को नीलोखेड़ी में छापेमारी कर आरोपी मोहित वासी मांडी जिला पानीपत व जुगल किशोर वासी कालखा जिला पानीपत को अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया और इनके एक अन्य साथी रणबीर उर्फ शेशा वासी मांडी पानीपत को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दस वारदातों को खुलाया किया इनमें सात वारदात करनाल की थीं। इनमें 5 बुटाना थाना, एक सदर थाना और एक तरावड़ी थाना क्षेत्र में की थी। इससे अलग पानीपत में एक वारदात, सफीदों में दो वारदातों का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें