फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की थी सोनम की हत्या, आज पुलिस करेगे आरोपी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। दस साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का दावा है उन्होंने बच्ची की हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है, जिसका खुलासा वे गुरुवार को करेंगे। सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र ने बताया कि दस साल की बच्ची सोनम की हत्या गला दबाकर की गई है। इस मामले में आरोपी को खुलासा किया जाएगा। बता दें मंगलवार को धक्का बस्ती निवासी दस साल की बच्ची सोनम का शव एक बंद कट्टे में काछवा नहर पुल के समीप नहर में मिला था। शव को आरोपी ने जला हुआ था ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। सोनम के माता-पिता आठ साल से अलग-अलग रहते हैं। इसलिए स्कूल की छुट्टियां पड़ने पर सोनम अपनी मां लक्ष्मी के घर सदर बाजार रघुनाथ मंदिर के समीप 20 दिसंबर को आई थी। इसके बाद दस जनवरी को सोनम लापता हो गई और उसकी मां लक्ष्मी ने 20 जनवरी को सोनम के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें