फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई मामा को कहकर गया था अनीश, कामनवैल्थ में गोल्ड लाऊंगा और डीएसपी बनूंगा, सैल्यूट ठोकने को तैयार रहना

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई मामा को कहकर गया था अनीश, कामनवेल्थ में गोल्ड लाऊंगा और डीएसपी बनूंगा, सैल्यूट ठोकने को तैयार रहना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कॉमनवेल्थ गेम में जाने से पहले अनीश बनवाला ने अपने पुलिस में तैनात एएसआई मामा जोगिंद्र को कहा था, कि मामा जी गोल्ड लेकर आऊंगा और एक दिन पुलिस में डीएसपी बनूंगा, इसलिए मेरे को सैल्यूट ठोकने को तैयार रहना। ये बात खुद अनीश व उसके मामा ने अमर उजाला के साथ सांझा की। बता दें कि इससे पहले प्रदेश में कामनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वालों को डीएसपी लगाया जाता रहा है, दो दिन पहले ही प्रदेश के मंत्री मंडल ने ये फैसला लिया है कि सिलेक्शन से पहले खिलाड़ी को एक परीक्षा को पास करना होगा, उसके बाद ही उसे डीएसपी पद पर लगाया जाएगा। एक सवाल के जवाब में अनीश ने कहा कि, वह हर परीक्षा पास करेगा। पहले वह अपनी पढ़ाई पूरी करेगा, इसके बाद ही दूसरी चीजों के बारे में सोचेगा। वहीं, अनीश के मामा जोगिंद्र ने बताया कि वह मुरथल में एएसआई पद पर तैनात है। कॉमनवेल्थ गेम में जाने से पहले वह अनीश को मॉडलिंग में जाने के कह रहा था, लेकिन अनीश का कहना है कि वह देश के लिए खेलेगा और एक दिन डीएसपी बनेगा।
मां और ताई की आंखों से झलक उठे खुशी के आंसू
मेडल जीतने के बाद पहली बार करनाल पहुंचे अनीश का शहरवासियों व परिजनों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ढोल की थाप पर नाचकर खुशी जताई गई और फूलमालाओं और नोटों से उसे लाद किया गया। इस दौरान बधाई देने वालों का तांता लग गया। अनीश को जीटी रोड से खुली जीप में जुलूस की शक्ल में घर तक लाया गया। इस दौरान शुगरफेड के चेयरमेन चंद्रप्रकाश कथूरिया, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान समेत तमाम नेता व शहरवासी शामिल रहे। घर आने पर अनीश की ताई प्रियंका ने अनीश की मां पूनम को गले गया तो दोनों की आंखों से खुशी के आंसू झलक गए। इसके बाद अनीश का फूल मालाओं व मिठाई खिलाकर अनीश को बधाई दी। अनीश की मां ने कहा कि ये सब शहरवासियों व देशवासियों की दुआओं का असर है कि बेटा देश के लिए गोल्ड लाया है।
विज्ञापन

तिरंगा देखकर बढ़ा हौसला
अनिश ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम में वह शुरू से ही लीड में चल रहा था, लास्ट सीरीज में उसका पहला नंबर आया तो उसकी दिल की धड़कन बढ़ने लगी, थोड़ा प्रेशर भी था, क्योंकि देश के लिए गोल्ड जीतने का यह एक बेहतरीन मौका है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के लोगों की भीड़ ज्यादा थी। वह लास्ट राउंड में खड़ा हुआ, जिसमें चार सेकेंड में पांच शॉट करने थे। उसने जाते ही पांच शॉट कर दिए, इसके बाद भारत के लोगों ने तिरंगा फहराया तो उसका हौसला बढ़ गया और ऑस्ट्रेलिया का खिलाड़ी चार ही शॉट कर पाया। इस कारण वह 30-28 प्वांइट से जीत गया।
अब तीन दिन 10वीं के पेपर देगा अनीश, 21 को वर्ल्ड कप जाएगा कोरिया
सेक्टर-6 में लोगों से बधाई लेने के बाद अनीश तुरंत ही अपने मौसा कुलबीर के घर चला गया और वहां बैठकर देर रात तक अनीश हिंदी के पेपर की तैयारी करता रहा। इसके बाद 17 अप्रैल को अनीश का एसएस का पेपर है तो 18 अप्रैल को गणित का पेपर है। गौरतलब है कि सीबीएसई ने अनीश को पेपर के लिए स्पेशल छूट दी थी। अनीश ने बताया कि 21 अप्रैल से वह कोरिया में होने वाले शूटिंग के वर्ल्ड में हिस्सा लेगा। वहीं, बहन मुस्कान ने बताया कि वह जून में जर्मनी में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

मां-पिता ने कहा, बच्चे ही एक दूसरे के गुरू हैं
अनीश की मां पूनम व पिता एडवोकेट जगपाल ने बताया कि जब बेटा देश के लिए कुछ करने की ठान ले तो अभिभावकों को साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनीश और उसकी बहन मुस्कान दोनों ही एक दूसरे के गुरू हैं, ये दोनों आपस में एक दूसरे की गलतियां बताते थे। अनीश की इन सफलता के पीछे उसके नेशनल कोच जशपाल राणा की मेहनत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें