फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसोधित समाचार : रास्ते से ट्रैक्टर-ट्राली नहीं हटाई तो सेनेटरी इंस्पेक्टर समेत चार पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते से ट्रैक्टर-ट्राली नहीं हटाई तो सेनेटरी इंस्पेक्टर समेत चार पर लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। अराइपुरा रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली में कचरा डाल रहे नगर पालिका कर्मचारियों व सेनेटरी इंस्पेक्टर पर एक ट्रक चालक व उसके साथियों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में इंस्पेक्टर समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कराकर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। हमले का कारण ट्रैक्टर-ट्राली के कारण लगा जाम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगरपालिका के छह सफाई कर्मचारी अराइपुरा रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली में कचरा भर रहे थे। सड़क पर ट्रैफिक ज्यादा होने से जाम की थोड़ी समस्या पैदा हो गई। सफाई कर्मियों का कहना है कि इसी दौरान सर्विस लेन से अराईपुरा की ओर एक ट्रक मुड़ा और उसके चालक ने उनको ट्राली को रास्ते से हटाने के लिए कहा। जब सफाईकर्मियों ने उससे थोड़ा रुकने का अनुरोध किया तो ट्रक चालक गुस्से में आ गया और अन्य साथियों के साथ कर्मचारियों से हाथापाई शुरू कर दी। कर्मचारियों से हाथापाई की सूचना मिलने पर सफाई निरीक्षक लाभ सिंह व सफाई दरोगा पवन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होेंने ट्रक चालक व अन्य युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फोन कर अपने दूसरे साथियों को मौके पर बुला लिया और उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे सफाई दरोगा पवन कुमार, सफाई निरीक्षक लाभ सिंह व कर्मचारी जयभगवान, सचिन, अनित को काफी चोटें आई। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उनसे दुर्व्यवहार के साथ जातिसूचक अपशब्द भी कहे। कर्मचारियों पर हमला होता देख आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। घायल कर्मचारियों ने मामले की सूचना नपा सचिव को की। हमले में घायल हुए कर्मचारियों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। नपा सचिव व कर्मचारियों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है। नपा सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि अराइपुरा रोड पर सफाई कर्मचारियों के साथ कुछ युवकों ने हमला किया है। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने उनको की है। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें